तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा मेडक के पसामैलाराम फेज 1 स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में हुआ, जहां केमिकल रिएक्टर में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री में आग लग गई और 15 से 20 कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई

गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। फायर विभाग ने बताया कि रिएक्टर में केमिकल रिएक्शन के चलते यह विस्फोट हुआ। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा खामियों की भी समीक्षा की जा रही है। घटना ने औद्योगिक सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

