बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी एक साल बाद पहली बार साथ नजर आए हैं। फरवरी 2024 में तलाक के बाद अलग हुए इस एक्स कपल को हाल ही में ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में गंगा आरती के दौरान एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दोनों गंगा तट पर आरती करते और स्वामी चिदानन्द सरस्वती व साध्वी भगवती सरस्वती से आशीर्वाद लेते नजर आए। ईशा देओल, जो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं, ने पिछले साल

भरत पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाकर शादी खत्म कर दी थी। दोनों ने 2012 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं – राध्या और मिराया। तलाक के बाद एक साथ उनका इस तरह सार्वजनिक रूप से आना फैंस को चौंका रहा है और अटकलों को जन्म दे रहा है। फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

