राजगीर में चिराग पासवान का शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण पर दिया बड़ा बयान |

राजगीर में चिराग पासवान का शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण पर दिया बड़ा बयान |

बिहार के राजगीर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “जब तक चिराग पासवान जिंदा है, तब तक आरक्षण को कोई खतरा नहीं है।

” चिराग ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दल जानबूझकर आरक्षण को लेकर लोगों में डर फैला रहे हैं। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के नारे गूंजते रहे। चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी ताकत से खड़ी है। यह आयोजन आगामी चुनावों से पहले लोजपा (RV) की रणनीतिक सक्रियता को भी दर्शाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *