हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन धराशायी हो गया। गनीमत रही कि प्रशासन ने इसे बीती रात ही खाली करवा लिया था, जिससे जानमाल की हानि टल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इमारत के नीचे चल रहे फोरलेन निर्माण के कारण ज़मीन में दरारें आईं और भवन कमजोर हो गया। सुबह भारी बारिश के चलते यह ढह गया। इसके पास स्थित अन्य भवनों

को भी खतरा पैदा हो गया है, जिससे लोग दहशत में हैं और घर खाली कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का गुस्सा प्रशासन पर भी है, क्योंकि हादसे के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि फोरलेन निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों की गई। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

