
बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। रात करीब डेढ़ बजे उन्हें सीने में तेज़ दर्द उठा, परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया… लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महज़ 42 साल की उम्र में इस तरह दिल का दौरा पड़ना, हर किसी को चौंका गया है। फिटनेस की मिसाल कही जाने वाली शेफाली अब हमारे बीच नहीं रहीं। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री ग़म में डूबी है। सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शेफाली ने ‘कांटा लगा’ से रातोंरात पहचान बनाई थी और कई फिल्मों व शोज़ में काम किया। हम उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

