राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की ओर से बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने कहा कि यह कदम चुनाव से महज दो महीने पहले उठाया गया है, जिससे राज्य के 8 करोड़ वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मांगे गए दस्तावेज़ ऐसे हैं, जो गरीब तबके के पास उपलब्ध नहीं होते, जिससे उनका नाम मतदाता सूची से हटने का खतरा है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लोग डरे हुए हैं। ये गरीबों का वोट छीनना चाहते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि राजद का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर औपचारिक शिकायत करेगा।

