पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने देश के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए कहा— “लाख परदेसी होई, अपना देश नहीं भांडी दा। जेहरे मुल्क दा खाये, उस दा बुरा नहीं मांगी दा।” गुरु रंधावा ने दिलजीत को याद दिलाया कि नागरिकता चाहे बदल जाए, पर जन्मभूमि भारत ही है और कलाकारों को उसे सम्मान देना चाहिए। उनके इस पोस्ट को जहां सोशल मीडिया पर समर्थन

मिला, वहीं कुछ वर्गों की आलोचना भी झेलनी पड़ी। इस बयान के बाद गुरु रंधावा ने अपना एक्स (Twitter) अकाउंट डिलीट कर दिया, जिससे विवाद और गहरा गया। बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के शामिल होने से भारत में विरोध शुरू हो गया है। मीका सिंह और पुनीत इस्सर जैसे सितारे भी इस फिल्म की आलोचना कर चुके हैं। अब ‘सरदार जी 3’ केवल विदेशों में रिलीज की जा रही है।

