तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में उत्तर प्रदेश की एक महिला ने रेलवे ट्रैक पर कार चलाकर हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला KIA Sonet कार को शंकरपल्ली रेलवे ट्रैक पर तेज़ी से दौड़ाती नजर आ रही है। इस हरकत से 10-15 ट्रेनें डायवर्ट करनी पड़ीं और रेलवे विभाग को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एक अन्य वीडियो में स्थानीय लोग, पुलिस और रेलवे कर्मचारी महिला को कार से निकालने की कोशिश करते दिखते हैं। भीड़ ने उसे बाहर निकाला, उसके हाथ बंधे हुए थे और वह

हिंदी में चिल्ला रही थी, “मेरे हाथ खोलो!” रेलवे पुलिस अधीक्षक चंदना दीप्ति ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर लग रही थी और यूपी की रहने वाली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

