दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवादों में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही लेकिन विदेशों में 27 जून को रिलीज होने जा रही है। इस पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या देशभक्ति और पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम एकसाथ चल सकता है? यही वजह है कि अब लोग दिलजीत को देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। दिलजीत ने सफाई दी है कि

फिल्म की शूटिंग पहले हो चुकी थी, और फैसला प्रोड्यूसर्स का था। मगर जनता इससे संतुष्ट नहीं है। बॉर्डर-2 में सनी देओल, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना और अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं। फिल्म भारतीय फौजियों की बहादुरी पर आधारित है। अब देखना है कि मेकर्स इस बढ़ते विरोध के बीच क्या फैसला लेते हैं।

