WhatsApp ने करोड़ों यूजर्स के लिए नया AI Summarise फीचर रोलआउट किया है, जो अब Unread मैसेज को संक्षेप में दिखाएगा। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए मददगार होगा, जो कई बार ज़रूरी मैसेज मिस कर देते हैं। Meta AI पर आधारित यह फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों पर काम करेगा। यूजर्स को सभी अनरीड मैसेज का ओवरव्यू मिलेगा — बिना हर मैसेज खोले ही। सबसे बड़ी बात यह है कि Meta का दावा है कि यह तकनीक Private Processing का इस्तेमाल करती है, जिससे

आपकी चैट पूरी तरह प्राइवेट और सिक्योर रहेगी। फिलहाल यह फीचर अमेरिकी यूजर्स के लिए और केवल अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है। लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य भाषाओं और देशों में भी लाया जाएगा। यह फीचर यूजर्स को AI-आधारित रिप्लाई सजेशन भी देगा, जिससे चैटिंग और आसान हो जाएगी।

