भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत और इंग्लैंड के बेन डकेट को हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। पंत ने 134 और 118 रनों की दो शतक वाली पारी खेलकर न केवल अपनी टीम को मजबूती दी, बल्कि टेस्ट रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंचकर 801 रेटिंग अंकों के साथ नए कीर्तिमान पर भी पहुंचे। वे 800 रेटिंग अंक पार करने वाले

पहले भारतीय विकेटकीपर बने हैं। इंग्लैंड के डकेट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 62 और 149 रन बनाए और रैंकिंग में 5 पायदान चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंचे। शुभमन गिल भी शतक के बाद 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि बेन स्टोक्स ऑलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

