
पटना के लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने एक बार फिर दिल जीतने वाला कदम उठाया। उन्होंने अपने रिसेप्शन में NEET और JEE की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष आमंत्रण दिया और उनके लिए भव्य दावत का आयोजन किया। खान सर ने कहा, “आज लड़कों के लिए रिसेप्शन रखा गया है। एक दिन में सभी छात्रों को बुलाना संभव नहीं, इसलिए आज NEET और JEE छात्रों को बुलाया गया। 156 तरह के पकवान बनाए गए हैं। ये सभी भारत का भविष्य हैं और इन्हें किसी चीज़ की कमी नहीं होने देंगे।” इस भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल की चारों ओर सराहना हो रही है। छात्रों ने भी खान सर के इस खास रिसेप्शन को यादगार बताया। खान सर की यह पहल न केवल उनके शिक्षण की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि विद्यार्थियों के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को भी उजागर करती है।

