लोयाबाद: गोफ भराई से टला खतरा

लोयाबाद: गोफ भराई से टला खतरा


लोयाबाद, धनबाद: कनकनी कोलियरी अंतर्गत सेन्द्रा दो नंबर पंखा घर के पास सोमवार और मंगलवार को लगातार गैस रिसाव की घटना के बाद कोलियरी प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोफ (जमीन धंसान स्थल) की भराठी कर दी। मंगलवार सुबह जेसीबी मशीन के माध्यम से पंखा घर के मुहाने को पहले लोहे की मोटी शीट से बंद किया गया, फिर मिट्टी व ओवरबर्डन से फिलिंग की गई। दो दिन पूर्व अचानक इस स्थान पर जमीन फटने के साथ गैस रिसाव शुरू हुआ था। यह इलाका पूर्व में भूमिगत खदान के लिए पंखा घर के रूप में इस्तेमाल होता था, जिसे कुछ समय पहले बंद कर दिया गया था। रविवार को आई आवाज और जमीन धंसने के बाद जब भारी मात्रा में गैस निकलने लगी, तो आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। एक युवक भी घटना के समय बाल-बाल बच गया। गैस रिसाव की घटना पर शुरुआती समय में प्रबंधन की चुप्पी पर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया।

इसके बाद जब खबर अखबारों में प्रकाशित हुई, तो मंगलवार सुबह कोलियरी प्रबंधन हरकत में आया। प्रबंधन ने उठाए सुरक्षा कदम कोलियरी प्रबंधक धीरज सिन्हा की अगुवाई में सेफ्टी ऑफिसर नीतीश कुमार, एसीएम शशिकांत कुमार, माइनिंग इंचार्ज बीर बहादुर सिंह, इंजीनियर गौरव कुमार और विजय यादव सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोहे की शीट लगाकर गैस के रिसाव को रोका और बाद में सुरक्षित तरीके से गोफ को भरवाया। स्थानीय लोगों को मिली राहत गैस के प्रभाव से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। भराठी के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है। ग्रामीणों ने भी प्रबंधन की इस कार्रवाई का स्वागत किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *