पवन सिंह के मकान में सेंधमारी, 15 लाख की चोरी, कारतूस भी ले गए चोर

पवन सिंह के मकान में सेंधमारी, 15 लाख की चोरी, कारतूस भी ले गए चोर

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के आरा स्थित मारुति नगर मोहल्ले के मकान में सोमवार देर रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी व बक्से तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा लिए। यह मकान पवन सिंह की पहली पत्नी स्व. नीलम देवी के माता-पिता का है, जहां उस वक्त वे ही रह रहे थे। वारदात के समय जिस कमरे में चोरी हुई, उसमें कोई नहीं सोया था। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब दरवाजा नहीं खुला और जांच करने पर चोरी का खुलासा हुआ। पवन सिंह के बड़े भाई राणू सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरों ने रायफल छोड़ दी, लेकिन 30 कारतूस ले गए। एसपी के निर्देश पर डीआईयू और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। खुद पवन सिंह ने एसपी से बात की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *