धमाकेदार,आकर्षक, और भव्य होगा रूबी जयंती समारोह

धमाकेदार,आकर्षक, और भव्य होगा रूबी जयंती समारोह


आज दिनांक 24 जून दिन मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मंच द्वारा बीते चार दशकों में किए गए प्रमुख कार्यों एवं आगामी आयोजन “दीपांश – एक शाम मंच के प्रकाश स्तंभों के नाम” की

आज दिनांक 24 जून दिन मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मंच द्वारा बीते चार दशकों में किए गए प्रमुख कार्यों एवं आगामी आयोजन “दीपांश – एक शाम मंच के प्रकाश स्तंभों के नाम” की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
40 वर्षों की उपलब्धता और संस्था के द्वारा किए गए कार्यों का विवरण

  • भारत का पहला वैवाहिक परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह – सामाजिक समरसता का उदाहरण
  • 397 कृत्रिम पैर लगाए गए – कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के माध्यम से
  • सिर्फ समाज बंधुओं के लिए पहला जिम – स्वास्थ्य और एकजुटता का प्रयोग
  • लघु राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, प्रांतीय अधिवेशन – संगठनों के नीति निर्धारण में अग्रणी भूमिका
  • मुक्तिधाम, पानशाला (अमृतधारा), एंबुलेंस व शव वाहन सेवा – स्थायी सामाजिक सेवा के प्रतीक
  • कन्या भ्रूण सुरक्षा अभियान, प्रतिभा सम्मान, व्यापारिक सेमिनार “अवसर”, कैरियर काउंसलिंग – नई पीढ़ी को दिशा देने वाले कार्यक्रम
  • “रंगीलो राजस्थान”, “दर्पण” जैसे सांस्कृतिक आयोजन – परंपरा व रंगों को जीवंत रखने का प्रयास
  • मारवाड़ी समाज की जनगणना

रूबी जयंती समारोह की विशेष संध्या:
“दीपांश – एक शाम मंच के प्रकाश स्तंभों के नाम”
दिनांक: 26 जून 2025
🕠 समय: सायं 4:30 बजे
📍 स्थान: श्री अग्रवाल धर्मशाला, झरिया

इस भव्य आयोजन में मंच के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान, संस्थागत स्मृतियों का पुनरावलोकन और संस्कृति की अभिव्यक्ति एक साथ देखने को मिलेगी।

इस अवसर पर “रूबी जयंती स्मारिका” का भव्य विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें मंच की चार दशकों की सेवायात्रा, स्मृतियाँ और प्रेरक योगदानों का दस्तावेज़ प्रस्तुत किया गया है।

साथ ही एक भावपूर्ण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया है, जिसमें नृत्य, संगीत और मंचन के माध्यम से मंच की सेवायात्रा और मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा:
“मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं, समाज सेवा की एक परंपरा है। रूबी जयंती समारोह केवल बीते वर्षों का उत्सव नहीं है, यह अगले 40 वर्षों की दिशा तय करने का क्षण है। हमारे पूर्व अध्यक्षों के संकल्प और युवाओं की ऊर्जा से हम झरिया शाखा को और नई ऊँचाइयों तक ले जाने को प्रतिबद्ध हैं।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *