अपराधियों को नहीं रहा कानून का डर, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली 

अपराधियों को नहीं रहा कानून का डर, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली 

कैमूर जिले के भभुआ शहर इस्थित कैमूर स्तंभ के पास दिनदहाड़े अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक युवक बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा एक युवक पर गोली चला दिया। गोली उसके हाथ में लगी और वह गिर पड़ा। जिनको उपचार करने के लिए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही भभुआ पुलिस अस्पताल पहुंचकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। गोली लगे व्यक्ति अभिषेक कुमार बताया जा रहा हैं जो अपनी बाइक से बस स्टैंड एक व्यक्ति को छोड़कर अपने दोस्त के साथ वापस घर लौट रहा था। गोली मारने वाला युवक की पहचान रॉकी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। वही डॉक्टर के अनुसार गोली बाएं हाथ में लगी है गोली अंदर फंसा हुआ था इस हालत में डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *