पाकुड़ में 76वां वन महोत्सव आयोजित, एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य |

पाकुड़ में 76वां वन महोत्सव आयोजित, एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य |

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से महेशपुर प्रखंड के जब्दी खरियोपाड़ा में 76 वां वनमहोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि वन महोत्सव हर साल मनाते आ रहे हैं। इस बार भी 76 वां वन महोत्सव मनाया जा रहा हैं। पेड़ लगाने से क्या फायदे मिलते हैं पहले इसकी जानकारी होना चाहिए। एक पेड़ कटेगा तो दस पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है। प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने से आज बहुत सारी समस्या हो रही है। लोग जिस तरह अन्य त्योहार मनाते है उसी तरह वन महोत्सव को भी मनाना चाहिए। आजकल लोगों को शुद्ध आँक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। सिर्फ सरकारी भूमि में नहीं बल्कि अपने अपने जमीन पर भी पेड़ लगाएं। विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा कि क्षेत्र के जंगल को सुरक्षित रखें। पेड़ लगाएं, काटे नहीं। एक-एक पेड़ घर के सदस्यों के तरह है। सुरक्षा और रक्षा करना हम सभी का दायित्व ही नहीं कर्तव्य है। पर्यावरण का संरक्षित रहना नितांत आवश्यक है, हम सबका कर्तव्य है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं प्रोजेक्ट प्रकृति के तहत पाकुड़ जिले में अब तक पाकुड़ जिले में 37 हजार से अधिक पौधे प्रोजेक्ट प्राकृति के तहत लगाये जा चुके हैं।

इस मामले में पाकुड़ जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट प्राकृति के तहत पूरे जिले में 3 महीने के अंदर 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने समस्त जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को कम से कम दो पौधा लगाने हेतु अपील किया। पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हमें वायु, जल समेत अन्य चीजें पर्यावरण से ही प्राप्त होती है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हरियाली से ही हमारे जीवन में खुशहाली होगी।डीएफओ सौरभ चन्द्रा ने कहा कि पर्यावरण से ही जीवन है।पौधारोपण करने के बाद पौधा की देखभाल करने से ही पर्यावरण का उद्देश्य पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरे जिले में 1 लाख 12 हजार पौधे लगाए जाएंगे।वन महोत्सव कार्यक्रम में माननीय सांसद, माननीय विधायक, उपायुक्त, डीएफओ एवं डीडीसी के द्वारा पौधारोपण किया गया एवं जिलावासियों से पर्यावरण सरंक्षण को लेकर पौधारोपण करने की अपील की गई।इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद, माननीय विधायक, उपायुक्त, डीएफओ ने लाभुकों के बीच विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभुकों को लाभान्वित किया। आज के कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना का गृह प्रवेश,साईकिल, सवजन पेंशन योजना, मक्का वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, शिक्षा विभा से बैग, कांपी, वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कीट, मत्स्य विभाग द्वारा नेट का वितरण, सखी समूह के दीदियों के बीच 10 लाख का बैंक लिंकेज का स्वीकृती पत्र का वितरण, दीदी बाड़ी योजना अंतर्गत तीन दीदियों के बीच स्वीकृती पत्र आदि का वितरण किया गया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि, जेएमएम जिला अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद, सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *