बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में प्रस्तावित भव्य जानकी मंदिर का अंतिम डिज़ाइन रविवार को साझा किया। उन्होंने इसे हर बिहारवासी के लिए गर्व की बात बताया। CM नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि जानकी मंदिर समेत पूरे तीर्थस्थल का समग्र विकास किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 120 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है और निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए एक ट्रस्ट भी बना दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि अयोध्या राम

मंदिर के वास्तु सलाहकार को ही इस मंदिर की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। योजना के तहत सीता-वाटिका, लव-कुश वाटिका, परिक्रमा पथ, पार्किंग और थीम गेट्स भी बनाए जाएंगे। पुनौरा धाम अब भक्ति, संस्कृति और गौरव का नया केंद्र बनने जा रहा है।

