इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 में सोमवार को बड़ा तकनीकी संकट टल गया। उड़ान भरने ही वाली फ्लाइट को पायलट ने ऐन वक्त पर रनवे से वापस टर्मिनल पर ला दिया। एयरबस A320 नियो विमान में कुल 140 यात्री सवार थे। टेकऑफ से पहले पायलट को तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद फ्लाइट को ‘एप्रन’ यानी विमान खड़ा करने वाले क्षेत्र में वापस लाया गया। एक घंटे की तकनीकी जांच और सुधार के बाद विमान को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। फ्लाइट को

सुबह 9 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 10:16 बजे रवाना हो सकी। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। इंडिगो और एयरपोर्ट अधिकारियों की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि यात्रियों की एक घंटे की बेचैनी साफ देखी गई।

