गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बीते दिन स्थानीय हाटपाड़ा चौक से एक चाय दुकान से तलवाडांगा निवासी विशाल गोस्वामी, पिता स्वर्गीय कमल गोस्वामी को 52 पीस लाटरी के साथ धर दबोचा। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अवैध लाटरी के आरोप में इस गिरफ्तारी की चर्चा शहर में आम व खास लोगों की ज़ुबान पर है । गौरतलब है कि अवैध लाटरी का

कारोबार यहां ख़ूब फल फूल रहा है लेकिन प्रशासन की पहुंच लाटरी माफिया तक कभी नहीं हो पाती है। एक लाटरी विक्रेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि इस तरह की गिरफ्तारी लाटरी माफियाओं के द्वारा प्रायोजित होती है ताकि लोगों को लगे कि प्रशासन सक्रिय है।

