
विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य योगंधरा कार्यक्रम की सफलता के पीछे रहा प्रशासन का चौकस प्रबंधन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने इस पूरे आयोजन को हाई अलर्ट मोड पर संचालित किया। पुलिस कमांड कंट्रोल रूम से कल रात 1:30 बजे से ही कार्यक्रम की मॉनिटरिंग शुरू हो गई थी। वरिष्ठ अधिकारी सत्यप्रसाद, नारायण, व अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों ने पूरी रात यातायात, सुरक्षा, और बसों की आवाजाही पर नजर बनाए रखी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के समन्वय के साथ यह सुनिश्चित किया गया कि शांति व्यवस्था में कोई बाधा न आए। दोनों मंत्रियों ने रात से लेकर कार्यक्रम के समापन तक निगरानी की, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल और अनुशासित रहा।

