“रांची और झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से सभी झरने, नदियाँ और नाले उफान पर हैं। जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों का रोमांच कम नहीं हुआ। शनिवार को कुछ पर्यटक रांची के मशहूर दशम फॉल पहुंचे, जहाँ पानी की तेज़ धार ने सबको चौंका दिया। कई लोग इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने में लगे रहे, जबकि कुछ ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए खतरनाक किनारों पर जाकर सेल्फी ली। स्थानीय प्रशासन ने

चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते किसी भी वॉटरफॉल या नदी के पास जाना जानलेवा हो सकता है। पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन लोगों की लापरवाही अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग प्राकृतिक स्थलों पर जाने से फिलहाल परहेज़ करें।”

