इंग्लैंड के हेडिंग्ले, लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले दिन अपना जलवा दिखा दिया है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक लगाकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं ऋषभ पंत ने 65 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली और नाबाद लौटे। पहले दिन का खेल खत्म होते ही बीसीसीआई ने एक ड्रेसिंग रूम वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने गिल और पंत का ताली बजाकर स्वागत किया। केएल राहुल ने पंत के

लिए हाथ जोड़कर मज़ाकिया अंदाज़ में सम्मान जताया। पंत ने इस पारी के साथ एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, बन गए SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर। हालांकि, केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन एक ग़लत शॉट खेलकर 48 रन पर आउट हो गए। अब निगाहें होंगी ऋषभ पंत पर – क्या वो बनाएंगे अपना तीसरा इंग्लैंड टेस्ट शतक?

