
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आजमगढ़ ने जिन्हें मुख्यमंत्री बनाया, वो न यूनिवर्सिटी दे सके और न एक्सप्रेस-वे।” योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आजमगढ़ को यूनिवर्सिटी भी दी और पूर्वांचल को एक्सप्रेस-वे की सौगात भी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पहले आजमगढ़ की पहचान कुछ और थी, अब यह शिक्षा और विकास का केंद्र बन रहा है।” यह बयान सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना माना जा रहा है, जो आजमगढ़ से सांसद रह चुके हैं। विधानसभा चुनावों से पहले यह बयान राजनीतिक माहौल को और गर्मा सकता है।

