कॉमेडी का बाप लौट आया है! द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 धमाकेदार वापसी कर रहा है और प्रीमियर एपिसोड में नजर आएंगे खुद सलमान खान। शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर, सलमान की नकल करते हुए, उन्हें हंसी से लोटपोट कर देते हैं। वीडियो में कपिल, सलमान से कहते हैं, “भाई, असली वाले से बात

कर रहा हूं,” और सुनील बार-बार बीच में कूदते हैं, सलमान स्टाइल में डायलॉग मारते हैं — जिसे देखकर पूरी टीम ठहाके लगाती है। कपिल जब सलमान से उनकी शादी पर सवाल करते हैं तो सलमान का जवाब होता है: “आमिर जब तक शादी में परफेक्शन नहीं पाएं, तब तक नहीं रुकेंगे!” — और स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठता है। कपिल, सलमान और सुनील की तिकड़ी फिर से हंसी का बम फोड़ने को तैयार है, हर फनीवार!

