QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थान, IIT दिल्ली बना टॉप परफ़ॉर्मर

QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थान, IIT दिल्ली बना टॉप परफ़ॉर्मर

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 54 विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ दुनिया में चौथा स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में IIT दिल्ली ने शानदार छलांग लगाते हुए 123वां स्थान पाया है, जो अब भारत का सर्वोच्च रैंकिंग वाला संस्थान बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है। रिसर्च और इनोवेशन को और बढ़ावा देंगे।” केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे NEP 2020 और शिक्षा सुधारों का नतीजा बताया। इस बार भारत ने 8 नए संस्थानों को लिस्ट में शामिल कर सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की। अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के बाद भारत अब दुनिया में चौथे नंबर पर है। QS CEO जेसिका टर्नर के मुताबिक, “भारत वैश्विक उच्च शिक्षा में अब अपनी अलग पहचान बना रहा है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *