बंगाल दिवस पर आसनसोल में सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में भाजपा की रैली 

बंगाल दिवस पर आसनसोल में सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में भाजपा की रैली 

पश्चिम बंगाल दिवस के मौके पर 20 जून को भाजपा पुरे प्रदेश में रैली व सभाओं के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया.इस कड़ी में आसनसोल में भी भाजपा जिला नेतृत्व की ओर से विशाल रैली निकाली गई। राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर आसनसोल दौरे पर पहुंचे। भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली में उन्होंने आश्रम मोड़ से गिरजा मोड़ तक हिस्सा लिया। इस दौरान आसनसोल भाजपा के प्रमुख नेता, जिसमें जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार, वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। रैली के बाद शुभेंदु ने जनसभा को संबोधित किया और टीएमसी, ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल पुलिस टीएमसी के इशारे पर काम कर रही है, जिसे अब ‘ममता पुलिस’ कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया, जो टीएमसी की बौखलाहट दिखाता है। शुभेंदु ने भिरिंगी मोड़ पर काले झंडे दिखाए जाने को टीएमसी के डर का सबूत बताया। उन्होंने टीएमसी नेताओं, खासकर पश्चिम बर्दवान के नेता और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों कमाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी द्वारा बाढ़ के लिए डीवीसी को जिम्मेदार ठहराने पर पलटवार करते हुए शुभेंदु ने कहा कि ममता को पहले यह बताना चाहिए कि बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने क्या तैयारियां की थीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *