SBI आरसेटी पाकुड़ ने किया सफल प्रशिक्षुओं का सम्मान 

SBI आरसेटी पाकुड़ ने किया सफल प्रशिक्षुओं का सम्मान 


एसबीआई आर्सेटी द्वारा आज पूर्व प्रशिक्षित और स्वरोजगारी छात्र छात्राओं के लिए मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में आर्सेटी पाकुड़ से पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त व वर्तमान में सफल उद्यमियों ने अपने अपने अनुभव को साझा किया। निदेशक आर्सेटी राजेश कुमार मिश्रा ने पूर्व प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं के कार्य की सराहना करते हुए अधिक लगन, मेहनत और अनुशासन पूर्वक काम करने को कहा। उन्होंने बैंक द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दिया। संस्थान के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने सफल उद्यमियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में सभी को नौकरी मिलना संभव नहीं है, परंतु रोजगार सभी को चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आर्सेटी के मध्यम से स्वरोजगार करने हेतु लगभग 70 तरह के प्रशिक्षण दिए जाते है। आज ज़िले की कई ग्रामीण महिलाएं और पुरुष आर्सेटी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार कर रहे हैं। सभी अपने मेहनत और लगन से सफल हुए हैं।कार्यक्रम में ज्योति घोष,रूबी देवी,पूजा देवी,इंद्राणी विश्वास,जयंती देवी, धरमचंद डेहरी आदि सफल उद्यमियों ने अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनई, मोतीलाल साहा, रंजू देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *