
ग्राहकों के किसी भी समस्या से निपटने के लिए बैंक ऑफ इंडिया, है पूरी तरह से तैयार। जी हां आए दिन अन्य बैंकों में ग्राहकों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक 20.06.2025 को बैंक ऑफ इंडिया, के महाप्रबंधक धनंजय कुमार जी के कर कमलों द्वारा धनबाद अंचल में निम्नलिखित नई सुविधाओं का शुभारंभ किया गया: आरबीसी एसएमई सीसी ज़ेड कोड एसकेवीके इस उद्घाटन के अवसर पर धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद, उप आंचलिक प्रबंधक श्री अभ्रतनु चंद एवं आंचलिक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं स्टाफ सदस्यगण उपस्थित रहे। हेड ऑफिस मुंबई से पधारे धनंजय कुमार का कहना है कि बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर यानी चौथे मंजिल पर खुले इस प्रोसेसिंग शाखा का ग्राहक भरपूर फायदा उठाएं, और मिल जुलकर भारत को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करें। यह पहल बैंक ऑफ इंडिया की आधुनिक एवं ग्राहक केंद्रित बैंकिंग सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्रीय ग्राहकों को उच्च स्तरीय और तीव्र सेवाएं सुलभ होंगी। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।
