
पुटकी कोक प्लांट पुल के पास बुधवार रात 11:00 बजे युवक के साथ मारपीट कर नगदी और चांदी की चेन लूट लिया गया पीड़ित अभिषेक कुमार लोयाबाद 20 नंबर का रहने वाला घायल की मां आरती देवी ने पुटकी थाना में आवेदन देकर पांच नामजद लोगों पर आरोप लगाए बुधवार रात को अभिषेक को कोक प्लांट पुल के पास पांच लोगों ने पिटाई कर दी पिटाई से युवक का जबड़ा टूट गया हमलावरों ने उसके पास से ₹500 नगद और चांदी की चेन छीन ली

