
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में कई छात्र कक्षा में छाता लगाकर पढ़ाई करते दिख रहे हैं। शिक्षक भी बारिश से बचने के लिए छाता लिए नजर आ रहे हैं। मालवीय ने दावा किया कि यह दृश्य हुगली के एक सरकारी स्कूल का है, जहां 5 से 10 साल की उम्र के 68 छात्र टूटी छत के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “बंगाल के स्कूलों के बुनियादी ढांचे पर खर्च होने वाले हजारों करोड़ रुपये आखिर कहां गए?” बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी के ‘बांग्ला शिक्षा मॉडल’ को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे “तुष्टिकरण और दिखावे” की राजनीति बताया। हालांकि, Newz इंडिया 24 इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

