
बिहार कैडर के IAS अधिकारी एस. सिद्धार्थ इस बार अपने प्रशासनिक कामकाज नहीं, बल्कि मीठे हुनर के लिए चर्चा में हैं। मिठाई की दुकान में पहुंचे तो कड़छी संभाली और बना डाली परफेक्ट लौंग लता! उनकी कारीगरी देख दुकानदार भी हैरान रह गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है — लोग कह रहे हैं, “असली सेवा तो अब हुई!”

