
कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के मिडिल स्कूल बघिनी में पिछले 11 साल से फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक अविनाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।सिक्किम विश्वविद्यालय गंगटोक का फर्जी प्रमाण पत्र है। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बुधवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि मोहनिया थाना अंतर्गत बघीनी कला गांव से एक शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है इसमें निगरानी विभाग द्वारा एक जांच समर्पित किया गया था और उन्हीं के द्वारा एक कांड दर्ज कराया गया है मोहनिया थाना में उसका सत्यापन कर अविनाश कुमार पिता उमेश चौधरी बघिनी कला के रहने वाले हैं जो मिडिल स्कूल बघिनी में 2014 से शिक्षक के रूप में कार्यरत थे उनका प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है जिसके आधार पर निगरानी विभाग द्वारा आवेदन दिया गया था केस दर्ज किया गया और कांड सत्य पाया गया है इसके पश्चात उनकी गिरफ्तारी हुई है।

