रांची में भारी बारिश से अफसर का घर डूबा, नाले पर कब्जा बना कारण

रांची में भारी बारिश से अफसर का घर डूबा, नाले पर कब्जा बना कारण

राँची में भारी बारिश के चलते बहुबाजार क्षेत्र में पानी ने तबाही मचा दी है। चुनवा टोली पेट्रोल पंप के सामने स्थित झारखंड पशुपालन विभाग के रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर रजनी पुष्पा सिंकू का घर कल से जलमग्न है। उनका आरोप है कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान तो सामने बड़ा नाला बनाया गया, लेकिन जिस दिशा में पानी की निकासी होनी चाहिए थी, वहां नाला था ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन माफियाओं ने नाले को छोटा कर दिया और उस पर ज़मीन बेच दी, जिससे जल निकासी अवरुद्ध हो गई। पिछले 24 घंटे से उनका घर पानी में डूबा है और प्रशासन अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है। यह मामला शहरी नियोजन की गंभीर खामियों और सरकारी लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *