मुनिडीह कोल वाशरी के मजदूरों की ऐतिहासिक जीत, ढुल्लू महतो ने दिलाया हक |

मुनिडीह कोल वाशरी के मजदूरों की ऐतिहासिक जीत, ढुल्लू महतो ने दिलाया हक |

धनबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री ढुल्लू महतो जी ने एक बार फिर मजदूरों की आवाज़ बनकर इतिहास रच दिया। मुनिडीह कोल वाशरी में बीते सप्ताह से यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कोयला लोडिंग मजदूर लगातार धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी – 200 रुपए प्रति टन मेहनताना बढ़ाकर 400 रुपए किया जाए। मजदूरों की इस न्यायपूर्ण मांग को समझते हुए सांसद श्री ढुल्लू महतो जी खुद धरनास्थल पहुंचे, मजदूरों से संवाद किया और तुरंत BCCL के CMD और डीओ होल्डर से बातचीत कर मजदूरों के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय करवाया।

अब मुनिडीह कोल वाशरी में मजदूरों को 400 रुपए प्रति टन मेहनताना मिलेगा। यह सिर्फ वेतन वृद्धि नहीं, मजदूरों की गरिमा, आत्मसम्मान और अधिकारों की गूंज है। इस ऐतिहासिक जीत में सांसद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे: 🔸 भाजपा लोयाबाद मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश रवानी 🔸 मजदूर नेता व एटक कोल वर्कर यूनियन के साथी 🔸 सभी संघर्षरत मजदूर भाई-बहन सांसद महतो जी ने कहा – “मजदूरों की लड़ाई मेरी अपनी लड़ाई है, मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा।” धरना स्थल पर गूंजे नारे: “ढुल्लू महतो जिंदाबाद!” “मजदूर एकता जिंदाबाद!”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *