सिजुआ में “विकसित भारत का अमृत काल – संकल्प सभा” का भव्य आयोजन |

सिजुआ में “विकसित भारत का अमृत काल – संकल्प सभा” का भव्य आयोजन |

दिनांक 17 जून 2025, मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल – संकल्प सभा” का आयोजन सिजुआ कतरास क्लब में भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहा। सभा की अध्यक्षता भाजपा लोयाबाद मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश रवानी जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद, जननायक श्री ढुल्लू महतो जी उपस्थित हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 11 वर्षों ने देश को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने गरीबों के उत्थान, आधारभूत ढांचे के विकास, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र बनाया है। इस सभा में टाइगर फोर्स के नेता श्री सुनील राय, वार्ड 7 के पार्षद श्री नंदू लाल सेन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह, श्री राम सिंह, डब्ल्यू आलम, श्री बीरेन्द्र पासवान, अरुण गुप्ता, रंजय चौहान, विनय चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला नेतृत्व की ओर से श्रीमती गीता सिंह और गुड़िया चौहान ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में लोयाबाद मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह सभा विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और दृढ़ करने वाली साबित हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *