दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज दोपहर हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को चैन की सांस दी, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने परेशानी बढ़ा दी है। कई दिनों की तपती गर्मी के बाद आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज बारिश हुई। मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट आई।

लेकिन बारिश के बाद दिल्ली-NCR की सड़कों पर वही पुरानी समस्या — जलभराव और जाम। दिल्ली के आईटीओ, मिंटो रोड, लक्ष्मी नगर, द्वारका और मायापुरी जैसे इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। नोएडा और गुड़गांव में भी कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

