जम्मू-कश्मीर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए 16 से ज्यादा पर्यटन स्थलों और पार्कों को दोबारा खोल दिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद किए गए जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल अब फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। इन स्थानों में श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग के प्रसिद्ध पार्क और गार्डन शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है ताकि पर्यटक निडर होकर वादियों का लुत्फ उठा सकें। कश्मीर की वादियों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। उम्मीद है कि अब अमन-शांति के साथ पर्यटन भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

