जयपुर ने दी शहीद पायलट राजवीर को अंतिम विदाई |

जयपुर ने दी शहीद पायलट राजवीर को अंतिम विदाई |

जयपुर में मंगलवार को केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। सबसे भावुक पल तब आया जब उनकी पत्नी, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान, अपने पति की तस्वीर को सीने से लगाए, अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। सेना की वर्दी पहने दीपिका ने राजवीर को सलामी दी, सर झुकाया—और पूरा माहौल गम में डूब गया। राजवीर सिंह हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त होकर एक प्राइवेट एविएशन कंपनी में पायलट बने थे। चार महीने पहले ही जुड़वा बेटों के जन्म की खुशी घर आई थी।

30 जून को परिवार ने जश्न की योजना बनाई थी, लेकिन अब सबकुछ बदल गया। उनकी अंतिम विदाई में हजारों लोग शामिल हुए, “राजवीर अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ पूरे जयपुर ने अपने वीर सपूत को अंतिम सलामी दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *