
धनबाद के ब्लॉक-2 क्षेत्र की हरिणा बस्ती में बिजली की भारी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आवाज़ उठाई थी। इस पर सांसद महोदय ढुल्लू महतो ने कड़ा संज्ञान लेते हुए BCCL ब्लॉक-2 प्रबंधन को पत्र लिखकर तत्काल ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को कहा। ग्रामीणों की इस मांग की अगुवाई रूपलाल साव, संजय रावणी, गणेश रावणी और गौरीलाल महतो ने की। इनके नेतृत्व में महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि हरिणा बस्ती में बिजली का प्रवाह बहुत कमजोर है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। BCCL के महाप्रबंधक को भेजे गए पत्र में 750 KVA का ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द अधिष्ठापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है।

