उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक CNG पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार में बैठी महिला ने मामूली विवाद पर सेल्समैन के सीने पर रिवॉल्वर तान दी। मामला उस समय बिगड़ा जब सेल्समैन ने सुरक्षा नियमों के तहत कार सवारों को नीचे उतरने को कहा। महिला ने गुस्से में धमकी दी—”इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचान नहीं पाएंगे।” ये बात सुनकर पंप पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी महिला अरीबा खां, हुस्नबानो और एहसान खां के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रिवॉल्वर भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने पंप सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

