हरिद्वार रोड पर महिला राइडर से अभद्रता, देवभूमि की छवि धूमिल 

हरिद्वार रोड पर महिला राइडर से अभद्रता, देवभूमि की छवि धूमिल 

उत्तराखंड की पवित्र धरती पर एक और शर्मनाक घटना ने सबको चौंका दिया है। हरिद्वार रोड पर रात करीब 12 बजे एक महिला बाइक राइडर के साथ कुछ अराजक तत्वों ने अभद्र इशारे किए और अश्लील टिप्पणियां कीं। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश है। यह सवाल उठाता है कि क्या देवभूमि में महिलाएं रात में सुरक्षित नहीं हैं? इन जैसे पर्यटक बनकर आने वाले असामाजिक लोग न केवल उत्तराखंड की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और शांति को भी ठेस पहुँचा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों की मांग है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *