लायंस क्लब ने छतरी बांटकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

लायंस क्लब ने छतरी बांटकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी


लायंस क्लब द्वारा शनिवार को शहर के सड़क के किनारे तपती धूप में फल, सब्जी बेचने वालो के साथ-साथ चप्पल जूते की सिलाई करने वाले मोची को धूप से बचने के लिए उन्हें छतरी प्रदान की। लायंस क्लब के अध्यक्ष मनजीत लाल रजक सदस्यों के साथ शहर के हाट पारा ,सिद्धू कानू पार्क के समीप लोगों के बीच छतरी का वितरण किया।इस बाबत क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद दुकानिया ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल यह प्रोग्राम गरीब और जरूरतमंदों के बीच प्रत्येक वर्ष इस तरह का कार्यक्रम का आयोजित कर गरीबों के सहायता के लिए उन्हें तपती धूप से बचने के लिए छतरी का वितरण करता रहा है। इसी कार्यक्रम के सिलसिले में आज क्लब की अध्यक्ष मनजीत लाल की तरफ से गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच छाता का वितरण किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *