प्रभातम मॉल बना रण क्षेत्र। जम कर चलें ईंट और पत्थर। जी हां कोयलांचल की धरती ,माफियाओं की धरती रही है,इसी बात को चरितार्थ करते हुए,आपको याद होगा पिछले दिनों इसी प्रभातम मॉल के पार्किंग को लेकर कांग्रेस के नेता रण विजय सिंह के पुत्र और मौजूदा सांसद ढुल्लू महतो के पुत्र के बीच झड़प हो गई थी। तब से लगातार सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ पोस्ट करते हुए मामले को तूल दे रहे थे। आज फिर एक बार ढुल्लू महतो समर्थक और रणविजय सिंह समर्थक के बीच हुए झड़प ने पूरा का पूरा धैया रोड का माहौल बिगाड़ दिया। ऐसा लगता था किसी को प्रशासन का कोई खौफ ही नहीं है। दो गुट के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट व पत्थरबाजी की घटना ने लोगो को दहशत में डाल दिया

जिसमे लगभग तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर स्थिति नियंत्रित किया। डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम, डीएसपी हेड क़वाटर-2 शंकर कामती, धनबाद थाना की पुलिस, बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। वहीं 3-4 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। लोगों का कहना है कि आज मारपीट की घटना में दोनों गुट के समर्थक आपस में भिड़े थे ।जिसमें पुलिस की एंट्री होने के बाद मामला फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

