चैनपुर में फिर लहराएगा बसपा का झंडा: ओमप्रकाश पांडे

चैनपुर में फिर लहराएगा बसपा का झंडा: ओमप्रकाश पांडे

खबर कैमूर से है जहां चैनपुर विधानसभा में फिर से लहराएगा बसपा का झंडा, बसपा नेता ओमप्रकाश पांडे उर्फ मुन्ना ने कहा हम लड़े या पार्टी का कोई भी मेम्बर इस सीट से बसपा की जीत पक्की, बसपा मेरे अलावा किसी और को अगर टिकट देगी तो मैं उसके साथ रहूंगा बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के जुझारू नेता श्री पांडेय ने चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। जिसपर जानकारी देते हुए बसपा नेता श्री पांडेय ने बताया कि चैनपुर विधान सभा क्षेत्र एक अलग ही सीट है, जहां से कई लोग जीत कर विधायक और मंत्री बने लेकिन चैनपुर क्षेत्र का विकास नहीं हुआ, एक नहीं उस क्षेत्र से दो मंत्री हुआ लेकिन दोनों ने सिर्फ अपने लिए विकास किए, इसलिए चैनपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है।

क्योंकि आज भी अधौरा के लोग पक्की सड़क सुध पानी और बेहतर स्वास्थ सुविधा और बिजली पानी के लिए तरस रहे हैं, तो यह कैसा विकास हुआ, इसलिए इस बार मैने भी चैनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का मुंड बना लिया है अगर पार्टी हमे मौका देती है तो हम चैनपुर से चुनाव जीत कर दिखाएंगे, यही नहीं अगर कोई भी सदस्य बसपा से उस क्षेत्र से लड़ता है तो उसको भी जिताने का काम करेंगे। क्योंकि जनता को अब विकास चाहिए और वह विकास बहुजन समाज पार्टी ही कर सकता है इसलिए इस बार 2025 विधानसभा चुनाव में कैमूर के चारों सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी और सुनिश्चित जीत हासिल कर के रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *