
धनबाद : जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले “जय हिंद सभा” का किया गया आयोजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह जय हिंद सभा के पर्यवेक्षक अजय कुमार दुबे उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में जिले के शाहिद सैनिक जवान के माता-पिता एवं परिवार जनों के लिए सम्मान समारोह आयोजित की गई। जहां उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं शहीद परिवार के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने जिले के ऐसे सैनिक परिवार जिन्होंने अपने बच्चों की जान की आहुति देश की रक्षा में दे दी उनके सम्मान एवं उनकी बातों को सुनना पड़ रहा। वही कार्यक्रम में मौजूद शहीद परिवार के सदस्यों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हें काफी खुशी मिली और उन्हें गर्व है कि उनके घर के लाल ने देश के रक्षा में अपनी प्राण की आहुति दे दी मगर देश के मान और सम्मान को झुकने नहीं दिया। प्रभात पांडे की रिपोर्ट धनबाद से

