
आगरा के किनारी बाजार में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। चौबे जी के फाटक के सामने स्थित श्रीजी टंच के पास सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे चकनाचूर हो गए और कई लोग घायल हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर मौजूद है।

