मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के सिसोला गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दबंगों से परेशान युवक ने एसएसपी ऑफिस पर पत्नी और बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते माचिस और तेल की बोतल छीन ली।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की बेरुखी से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है।

