
जौनपुर के नहोरा आशापुर गांव में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र राजभर पर मंच से ही थप्पड़ों की बरसात कर दी गई। युवक ने पहले उन्हें माला पहनाई और फिर हमला कर दिया। आरोपी बृजेश राजभर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की विफलता बताते हुए कड़ी निंदा की है। कार्यक्रम आयोजकों और अन्य नेताओं ने हमले को शर्मनाक बताया। महेंद्र राजभर ने इसे ओमप्रकाश राजभर की साजिश करार दिया और थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

