झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चतरा के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्था, गंदगी और लापरवाही देख मंत्री भड़क उठे।

उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई और जल्द सुधार के निर्देश दिए। मरीजों की सुविधा सर्वोपरि बताई।

